AURANGABAD : मुहर्रम जुलूस के दौरान एक देसी पिस्टल एवं पांच जिंदा कारतूस के साथ मो.खालिद राजा गिरफ्तार

औरंगाबाद।  जिले के अम्बा थाना क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई में ग्राम मंसारा एवं किसुनपुर में निकलने वाले जुलूस के दौरान, किसुनपुर के लक्ष्मण आम के पेड़ के पास एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान मो० खलीद राजा (उम्र 24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मो० अब्दुल्लाह अंसारी के पुत्र हैं और मंसारा, अम्बा, जिला- औरंगाबाद के निवासी हैं। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए।

इस कार्रवाई को अम्बा थाने के पु०अ0निo दिनेश कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस ने विधिवत तरीके से मो० खलीद राजा को गिरफ्तार कर लिया है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की सख्ती का संदेश गया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के पास हथियार कैसे पहुंचे।