AURANGABAD : जहरीला सर्प काटने से महिला की हुई मौत , परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

FRIENDS MEDIA BIHAR DESK


औरंगाबाद जिले में शनिवार की सुबह एक विषैला सर्प ने एक महिला को काट लिया, जिसके कारण महिला की मौत हो गई। घटना सिमरा थाना क्षेत्र के चिल्हिआवां खुर्द गांव की है। मृतक महिला कमला देवी उसी गांव का निवासी लखन मेहता की पत्नी थी। घटना के बाद इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और कागजी कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद से परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।पता चला कि मृतका महिला घर में उपला रख रही थी। इसी दौरान विषैले सर्प ने काट लिया। जिसके कारण महिला अचेत होकर गिर गई। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आनन -फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जैसे ही महिला की मौत की खबर घर पर परिजनों से मिली कि घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन चीखने चिल्लाने लगे जिन्हे आसपास के ग्रामीणों ने शांत कराया।

वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक खोलें Follow this link to join my WhatsApp group:

https://chat.whatsapp.com/FalGG0bWdhPKQpRnS4lID7