AURANGABAD / समारोह आयोजित कर अनुसेवक राम भरोसा राम को दी गई विदाई , किये गए कार्यों को बताया उल्लेखनीय

FRIENDS MEDIA DESK-AURANGABAD

मंगलवार को बारुण प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र के प्रांगण में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के अनुसेवक रामभरोसा राम को सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद ने अपनी शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड साधन सेवी अजीत कुमार सिंह ने किया। जबकि,संचालन नवसृजित प्राथमिक विद्यालय तकीनगर के शिक्षक सुरेश कुमार गुप्ता ने किया। विदाई समारोह के मौके पर उपस्थित प्रखंड के सभी शिक्षकों ने रामभरोसा राम जी के स्वर्णिम काल की सराहना की। उनके कार्यकाल में प्रखंड संसाधन केंद्र में जब भी कोई शिक्षक कार्य कराने आते थे तो उनका कार्य राम भरोसा राम जी सरलतापूर्वक कर देते थे। साथ ही साथ इनके कार्यकाल मे शिक्षको को किसी तरह की कोई भी परेशानी नहीं होती थी। शिक्षकों ने यह भी कहा कि राम भरोसा राम जी कर्मठ,कार्य कुशल एवं कार्य के प्रति हमेशा सजग रहने वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं ।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि उनके कार्यकाल में राम भरोसा राम जी ने अपनी सेवा से सबको हर्षित कर दिया था। उनका प्रत्येक कार्य समयोचित एवं तत्परता पूर्ण होता था। वे मृदुभाषी एवं कार्य कुशल व्यक्ति थे ।विदाई समारोह के बाद प्रखंड शिक्षकों ने होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया। जिसमें एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी एवं सुखद भविष्य वास्ते एक दूसरे को बधाई दी।आज के कार्यक्रम में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षा के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार, परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अनिल टाइगर, बिहार राज्य नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष भीम सिंह यादव ,प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, अरविंद शर्मा, नरेंद्र कुमार सिंह ,योगेंद्र दुबे, संजय कुमार ,चंद्रशेखर सिंह ,मनोज कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, कमलेश सिंह ,बाबू राम सिंह, अखिलेश कुमार सिंह,अनिल कुमार दुबे, रविशंकर सिंह, संतोष कुमार , धीरेंद्र कुमार सिंह ,राजेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू जी,इम्तियाज भारती कमेंद्र कुमार रघुवंश पांडेय, विश्वनाथ कुमार,उमेश कुमार सिंह, प्रशांत प्रियदर्शी, जितेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड साधन सेवी विनय कुमार सिंह ने किया।