AURANGABAD – जुलूस के दौरान तेज आवाज में D.J बजाना ,मना करने पर पुलिस से भिड़ना पड़ा महंगा, D.J जप्त, 02 गिरफ्तार

औरंगाबाद। मंगलवार को अम्बा थाना अंतर्गत अम्बा चौक पर नवीनगर रोड से एक जुलूस/ कलशयात्रा ग्राम चकुआ थाना कुटुंबा से अम्बा चौक पर आई जिसमे जुलूस के आगे तेज आवाज में डीजे बज रहा था,जिसे अम्बा पुलिस द्वारा रोका गया तो जुलूस में शामिल लोगो द्वारा पुलिस बल के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की एवं मारपीट करने लगे तब सूचना पाकर वरीय पदाधिकारी के निर्देशन में अम्बा थानाध्यक्ष द्वारा दल-बल के साथ पहुंचकर DJ को जप्त किया गया।

वहीं उक्त घटना में संलिप्त दो लोगो 1 तेजप्रताप सिंह उम्र 25 वर्ष पिता श्री धीरिन्द्र सिंह 2. सुमित कुमार उम्र 30 वर्ष पिता लेट सूर्यदेव सिंह दोनो ग्राम चाकुआ थाना कुटुंबा को गिरफ्तार किया गया। उतक्त घटना के संदर्भ में अम्बा थाना कांड संख्या-74/24 दिनांक-09 o4/24,धारा- 188/ 147/148/149/341/323/353/504/506/290 भा.द.वि. एवं बिहार लाउडस्पीकर के उपयोग पर नियंत्रण अधिनियम 1955 दर्ज करउक्त गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उक्त घटना में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही हैं।