Headlines

AURANGABAD: एसपी ने किया पुलिस विभाग में फेर- बदल ,कई थानाध्यक्ष बदले गए, जानिए कौन कहां के होंगे नए थानाध्यक्ष ?

औरंगाबाद जिले की एसपी सपना जी मेश्राम ने पुलिस कमान सौंपा है। एसपी कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार दाउदनगर के थानाध्यक्ष गुफरान अली को रफीगंज थाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। वहीं पुलिस कार्यालय में पदस्थापित मध निषेध के प्रभारी तथा नगर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष अंजनी कुमार को दाउदनगर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जम्होर थानाध्यक्ष संजय कुमार को रिसियप थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। माली थाना अध्यक्ष पवन कुमार को ढिबरा थानाध्यक्ष, ढिबरा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को जम्होर थानाध्यक्ष बनाया गया है।

एसपी ने रिसियप थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार को माली थानाध्यक्ष, उपहरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी को टंडवा थानाध्यक्ष, पौथू थानाध्यक्ष धनंजय कुमार 01 को अनुसूचित जाति/जनजाति थानाध्यक्ष, नगर थाना के कनीय अवर निरीक्षक मनेश कुमार को कासमा थानाध्यक्ष, मुफस्सिल थाना के कनीय अवर निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार सिंह को पौथू थानाध्यक्ष, दाउदनगर थाना के कनीय अवर निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता को उपहरा थानाध्यक्ष बनाया गया।

नगर थाना के कनीय अवर निरीक्षक शिशुपाल को देवकुंड थानाध्यक्ष तथा देव थाना के कनीय अवर निरीक्षक कन्हैया कुमार को खुदवा थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। एसपी ने सभी स्थानांतरित थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने थाने में योगदान देने का आदेश जारी किया है।