CRIME : बाइक सवार अपराधियों ने महिला को मारी तीन गोली, जांच में जुटी पुलिस

FRIENDS MEDIA- BIHAR DESK

औरंगाबाद जिले में बुधवार को एक बाइक पर सवार बेखौफ अपराधी ने एक महिला को दिन दहाड़े गोली मार दी है। इस घटना महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए । इधर गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। मामला नगर थाना अंतर्गत कर्मा रोड में वन विभाग के समीप की है। महिला की पहचान दाउदनगर थाना अंतर्गत अग्नि गांव निवासी सोनू दुबे की 35 वर्षीय पत्नी मीनाक्षी देवी के रूप में की गई है। वह अस्थाई रूप से फिलहाल शहर के करमा रोड के समीप रह रही है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में  भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गम्भीर देखते हुए  बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के महिला किसी कार्य को लेकर शहर के मुख्य बाजार की ओर जा रही थी। जहां उस जगह पर एक बाइक सवार अपराधी ने अचानक पिस्टल से 3 गोलियां चला दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद वह अपराधी मौके से फरार हो गया। इस दौरान महिला को तीन  कमर व शरीर के अन्य हिस्सों में में लगी है। घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाने पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस वारदात के पीछे का क्या कारण हैं? यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।