AURANGABAD: जमीनी विवाद में गोलीकांड का मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

औरंगाबाद । 22 जुलाई 2024 को ग्राम चांदपुर में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें रौशन कुमार, पिता-देवेन्द्र शर्मा, निवासी-सिमरा जमशेद थाना-रफीगंज, जिला-औरंगाबाद की गोली लगने से मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और विधि-व्यवस्था बनाए रखी। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया और एफ.एस.एल. टीम को बुलाकर निरीक्षण कराया गया। घटना के संदर्भ में मृतक के पिता देवेन्द्र शर्मा द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर देव थाना कांड संख्या- 156/24, दिनांक-23.07.24 को धारा- 190/1912)/ 1913)/103(1) बी. एन.एस. एवं 27 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

हत्या के गंभीर अपराध को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, सदर औरंगाबाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम में DIU Aurangabad, थानाध्यक्ष देव एवं अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान और टावर डंप के आधार पर आरोपी 1. शिवध्यान चौधरी और 2. योगेन्द्र कुमार चौधरी को कन्हैया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।

अभियुक्तों के पास से बरामद

1. एक उजला रंग का XYLOE-4 रजिस्ट्रेशन नंबर- BR26E-5749 गाड़ी

2. एक काला रंग का BREZZA रजिस्ट्रेशन नंबर- BROIHL-8979 गाड़ी

3. दो धारदार फरसा

4. एक लोहे का खंती

5. एक चाकू

6. तीन लाठी

अपराधिक इतिहास:


दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं, जिनमें देव थाना कांड संख्या-21/17, 80/18, 82/18, 47/19, 38/14 और 112/12 शामिल हैं। शिवध्यान चौधरी के विरुद्ध भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें देव थाना कांड संख्या-19/24 और 20/24 शामिल हैं।

औरंगाबाद पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से न्याय की उम्मीदें बढ़ी हैं।