AURANGABAD : किशोरी ने उतारी किशोर के आशिकी का भूत , बीच स्टेशन पर कर दी पिटाई

FRIENDS MEDIA-BIHAR DESK

औरंगाबाद जिले में गुरुवार को सोशल मीडिया पर 26 सेकेंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक किशोरी एक किशोर को मारते नजर आ रही है। यह वीडियो रफीगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक एवं दो पर की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रफीगंज प्रखंड के गांव की किशोरी रफीगंज में कोचिंग संस्थान में प्रतिदिन पढ़ने आती है। गुरुवार को कोचिंग संस्थान से लौटकर वापस अपने ट्रेन के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक मनचला लड़का किशोरी को अकेला देखकर छेड़छाड़ करने लगा। पहले किशोरी ने नजर अंदाज किया। जब किशोर नहीं माना तो किशोरी ने उसके पास जाकर किशोर को पिटाई कर दी। वहां काफी संख्या लोगों की भीड़ लग गयी । इस बात की जानकारी जैसे ही स्थानीय पुलिस को लगी उसके पहुंचने से पहले किशोर फरार हो गया।

You May Have Missed