औरंगाबाद में देशभक्ति का ज्वार: प्रभारी मंत्री ने किया तिरंगा फहराया, गूंजा राष्ट्रगान


औरंगाबाद, 26 जनवरी: जिले में गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, उल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह का आयोजन शहर के गांधी मैदान में किया गया, जहां प्रभारी मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। तिरंगा फहराते ही पूरा मैदान राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में संविधान की मूल भावना, लोकतंत्र की मजबूती और राज्य सरकार की विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है।

उन्होंने जिले में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी।
समारोह में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। परेड में विभिन्न विभागों और सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने अनुशासन और शौर्य का प्रदर्शन किया।


जिले के प्रखंड मुख्यालयों, सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक देशभक्ति का माहौल बना रहा।
गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिससे समारोह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

वहीं विभिन्न सरकारी संस्थानों द्वारा आकर्षक झांकियां भी निकाली गई।