AURANGABAD: जिला विधिक संघ के पूर्व अध्यक्ष व वरीय अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा का आयोजन

FRIENDS MEDIA-BIHAR DESK

औरंगाबाद जिला विधिक संघ में जिला विधिक संघ के पूर्व अध्यक्ष, गवर्नमेंट प्लीडर , सबसे वरीय अधिवक्ता विष्णु शर्मा के निधन होने पर शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने किया तथा संचालन महासचिव नागेन्द्र सिंह ने किया। उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि विष्णु शर्मा जिला विधिक संघ के महान हस्ती थे। इनका जन्म 18/06/38 में हुआ था। इन्होंने ने अधिवक्ता बन बार एसोसिएशन के सदस्य 07/06/ 1963 में बने थे।

इन्होंने वकालत में 59 साल अमूल्य अतुल्यनीय योगदान दिया ,ये दीवानी वादों के प्रसिद्ध वकील थे। इनके पुत्र ओमप्रकाश शर्मा एपीपी है। उपस्थित कुमार योगेन्द्र नारायण सिंह, नागेश्वर सिंह, कामता प्रसाद सिंह, बागीश्वरी प्रसाद, महेंद्र प्रसाद सिंह,सुरेन्द्र प्रसाद सिंह,पारस शर्मा, सिद्धार्थ, अशोक कुमार सिंह,अभय कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, अमित कुमार,रंणधिर सिंह , विरेन्द्र कुमार दुबे,नागेश कुमार मिश्रा, रजी अहमद, महेश प्रसाद सिंह, सतीश कुमार स्नेही, रविकुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे

Previous post

AURANGABAD: मौसम की स्थिति को लेकर डीएम ने वैज्ञानिकों के साथ कि बैठक, अगले 4-5 दिन कम बारिश की संभावना

Next post

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पहुंचे औरंगाबाद, अधिकारियों के साथ कि कल्याण समिति की बैठक

You May Have Missed