AURANGABAD : महिला के साथ घृणित कृत्य, पुलिस ने FSL और डॉग स्क्वॉड के साथ की जांच शुरू , जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे – एसपी

औरंगाबाद ।  सोमवार को जिले के कसमां थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस जघन्य अपराध के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। कसमां थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म का शिकार हुई विधवा महिला को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रफीगंज में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर किया गया।

एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही पीड़िता को चिकित्सा सहायता के लिए भेजा गया और उसके बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। FSL और डॉग स्क्वॉड को घटना स्थल पर बुलाकर भौतिक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

घटना की जानकारी के अनुसार, पीड़िता रफीगंज शहर के कई घरों में काम करती थी और सोमवार की शाम अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान सुनसान जगह देखकर दुष्कर्मियों ने उसे दबोच लिया और इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया।

इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोग भय और आक्रोश में हैं। पुलिस ने पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को पकड़ने की कोशिशें तेज कर दी हैं।कांड का अनुसंधान जारी है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह घटना न केवल विधवा महिला के साथ अन्याय है बल्कि समाज के सामने एक चुनौती भी है कि ऐसे अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़कर सजा दी जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।