AURANGABAD- केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, सौ छात्रों ने लिया भाग
कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय विद्यालय के कला शिक्षक वीरेंद्र शर्मा के द्वारा किया गया । भाग लेने वाले छात्रों में केंद्रीय विद्यालय ,नवीनगर के नौंवी कक्षा के छात्र सार्थक वर्मा प्रथम तो केंद्रीय विद्यालय ,औरंगाबाद के नौंवी कक्षा के छात्र शुभम कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं तीसरे स्थान पर सिन्हा गर्ल्स हाई स्कूल से परी कुमारी रही। चतुर्थ स्थान पर संत इग्नीशियस स्कूल से अनुष्का कुमारी व पांचवे स्थान पर डीएवी स्कूल से दीप्ति कुमारी रही ।









