AURANGABAD:आगामी चुनाव को लेकर पूरी तरह सतर्क एवं ईवीएम की सुरक्षा हेतु कृत्संकल्पित है जिला प्रशासन
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग, बिहार के निर्देशानुसार औरंगाबाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक, कांतेश कुमार मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से जिले में सदर प्रखंड परिसर अवस्थित ईवीएम वेयरहाउस एवं वीवीपीएटी गोडाउन का निरीक्षण किया गया।









