औरंगाबाद जिले में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए खुशी और गर्व का ऐतिहासिक दिन रहा। भाजपा के युवा नेता नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मनोनीत होने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा फूलों की हार पहनकर की गयी घोषणा के साथ ही जिले भर में उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया। प्रधानमंत्री द्वारा मनोनयन के समय हुए लाइव प्रसारण को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एक साथ देखा और जमकर खुशियाँ मनाईं।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद जिला उपाध्यक्ष अनिता सिंह ने कहा कि यह बिहार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है।

उन्होंने कहा, “बिहार के लाल और औरंगाबाद के भगिना नितिन नवीन ने आज पूरे राज्य और जिले का नाम रोशन किया है। बिहार से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचना हम सभी के लिए गर्व की बात है। जिस तरह हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को आगे बढ़ाया है, उसी तरह नितिन नवीन जी के नेतृत्व में संगठन और देश दोनों आगे बढ़ेंगे।”
वहीं कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने इसे दोहरी खुशी का अवसर बताया।
उन्होंने कहा, “आज जिस पार्टी की स्थापना को 44 वर्ष पूरे हुए हैं, उसी पार्टी ने 45 वर्ष के एक युवा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है। औरंगाबाद के भगिना नितिन नवीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना जिले के लिए सौभाग्य की बात है। उनके नेतृत्व में देश और संगठन का और अधिक विकास होगा।”
इस मौके पर भाजपा नेता अनिल सिंह ने इसे ऐतिहासिक संयोग बताते हुए भावुक अंदाज़ में कहा,
“आज राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा हुई और संयोग देखिए कि घोषित राष्ट्रीय अध्यक्ष इसी औरंगाबाद के भगिना हैं। जिस प्रकार भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद कौशल प्रदेश में उत्सव मनाया गया था, उसी प्रकार नितिन नवीन जी की घोषणा के बाद औरंगाबाद में हरसोल्लास का माहौल है। हम सभी यथाशक्ति, यथासंभव अपनी प्रसन्नता और उत्साह प्रकट कर रहे हैं।”
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयाँ दीं, नारे लगाए और इसे औरंगाबाद तथा बिहार के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। पूरे जिले में यह मनोनयन चर्चा का विषय बना हुआ है और पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश देखने को मिल रहा है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी,
पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ,प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सुनील शर्मा, अनिल कुमार सिंह, अशोक सिंह ,जिला उपाध्यक्ष अनीता सिंह ,सुमन अग्रवाल जिला मंत्री, जुलेखा खातून प्रवक्ता,उज्ज्वल सिंह ,अभिषेक वासु ,चंदन सिंह ,सुजीत सिंह ,विकास बारूद ,अनिल ओड़िआ, विनोद चंद्रवंसी, आर्यन जी ,दीपक कुमार सिंह मीडिया प्रभारी समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।







