AURANGABAD : हथियार के बल पर डीजल पम्प से लूट का पुलिस ने किया उद्देभेदन, देसी रिवाल्वर के साथ दो गिरफ्तार

औरंगाबाद (बिहार): 18 सितंबर को NTPC खैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ए0डी0एस0 कंपनी के पम्प ऑपरेटर के साथ  के मामले में औरंगाबाद पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 18 सितंबर 2024 को प्रकाश में आया जब 10-12 अज्ञात लोगों ने हथियार के बल पर 600 लीटर डीजल, 3 बैट्री और एक ड्रम लूट लिया था।

घटना की जानकारी मिलने पर पम्प ऑपरेटर द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर NTPC खैरा थाना काण्ड संख्या-55/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद ने तुरंत कार्रवाई करते हुए SDPO सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया।

SIT द्वारा तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। इसके साथ ही एक विधि-विरुद्ध किशोर को भी निरूद्ध किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर लूट के दौरान इस्तेमाल किया गया एक देशी रिवॉल्वर और चोरी किए गए सामान भी बरामद किए गए हैं।

आरोपी की पहचान:

1. आकाश कुमार (उम्र 22 वर्ष), पिता – महेंद्र पासवान, निवासी – नेयामतपुर धुधवा, थाना – NTPC खैरा, जिला – औरंगाबाद।

2. राम अयोध्या चौहान उर्फ भोली चौहान, पिता – भगवान चौहान, निवासी – तेतरिया, थाना – नबीनगर, जिला – औरंगाबाद।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में लूटकाण्ड में शामिल अन्य अपराधियों के बारे में जानकारी दी है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही इन आरोपियों की भी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

गिरफ्तारी के बाद बरामद देशी रिवॉल्वर के संबंध में नवीनगर थाना में कांड संख्या-261/24 के तहत 3 अक्टूबर 2024 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले की जांच अभी भी जारी है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर पूरे लूटकाण्ड का खुलासा किया जाएगा। इस त्वरित कार्रवाई से औरंगाबाद पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने का स्पष्ट संदेश दिया है।