AURANGABAD : जहरीली शराब बेचने वाले समेत 142 गिरफ्तार , पुलिस गांव -गांव में लोगों को कर रही है जागरूक -एसपी

FRIENDS MEDIA BIHAR DESK

औरंगाबाद जिले के मदनपुर थानान्तर्गत रानीगंज में संभावित जहरीली शराब के सेवन से दो व्यक्तिों के मृत्यू होने की सूचना पर विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। शुक्रवार को एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताता की जहरीली शराब के सेवन के संदर्भ में कुल-03 काण्ड दर्ज किया गया एवं कुल 09अभियुक्तों 1. श्याम ठाकुर 2. लखन चौधरी 3. डी०सी०एम० चौधरी सभी सा०-रानीगंज 4. अजय रिकियासन सा०-बसंतपुर 5. सुकेश कुमार 6. विजय पासवान 7. सत्येन्द्र पासवान तीनों सा०-चरेया 8. सुरज साव सा०-खिरियॉवा 9.पंचम सिंह सा० तेतरिया सभी थाना-मदनपुर को गिरफ्तार किया गया। घटना के उपरान्त दिनांक 22.05.22 को मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज, खिरियावॉ, चरैया, सिकरिया में अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर कुल 07 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिसमें उर्मिला देवी ,रेखा देवी ,मंदीप कुमार , सुधीर कुमार ,शत्रुघ्न पासवान , अजित कुमार व सोनु कुमार शामिल हैं ।


वहीं घटित घटना के संदर्भ में अनुसंधानोपरान्त जहरीली शराब के मुख्य कारोबारी , राजेश यादव , संतोष चौधरी एवं रोहित सिंह को गया जिला के पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अबतक अनुसंधान एवं तकनीकी आधार पर मदनपुर थाना में दर्ज काण्ड के गिरफ्तार अभियुक्त सुरज साव द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया है कि वह जहरीली शराब के
मुख्य कारोबारी राजेश यादव से सम्पर्क कर जहरीली शराब लाया एवं यहां बेचा है। इसके अतिरिक्त विगत 05 दिनों में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर औरंगाबाद जिला पुलिस द्वारा कुल-142 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। विशेष अभियान जारी है। जहरीली शराब के संबंध में कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस पदाधिकारी -01 एवं चौकीदार-02 को निलंबित किया गया है। अवैध शराब के कारोबारियों की आसूचना हेतु सभी थाना में चौकीदारी परेड करायी गयी है।

सभी थानाक्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से होने वाले नुकसान के संबंध में माईकिंग करायी जा रही है। जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद एवं पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद द्वारा सम्मलित रूप से अबतक कुल-24 जगहों पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी द्वारा भी जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। संयुक्तादेश के माध्यम से अवैध शराब के विरूद्ध विशेष अभियान हेतु दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी/बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। विशेषकर दियारा क्षेत्रों में अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। माह-मई, 2022 में अबतक अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाकर कुल- 206 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है एवं कुल-7286 ली० शराब बरामद किया गया है।