AURANGABAD : वर्षों से फरार चल रहे नक्सली को पुलिस ने दबोचा , कई कांडों में था वांछित

FRIENDS MEDIA BIHAR DESK

औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित भलुआही एसएसबी और मदनपुर थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वर्षो से फरार चल रहे नक्सली का धर दबोचा है। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल 29वीं वाहिनी भलुआही कैम्प के कमांडर धर्मेंद्र सिंह और मदनपुर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा जवानों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर नक्सली संजय सिंह भोक्ता उर्फ संजय भोक्ता को मदनपुर प्रखंड के अजन नीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। उक्त नक्सली कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है और करीब साथ वर्षों से फरार था । जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार नक्सली संजय सिंह भोक्ता के विरुद्ध मदनपुर थाना में कांड दर्ज था। इधर मदनपुर थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि नक्सली संजय सिंह भोक्ता को पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। नक्सली संजय सिंह भोक्ता पूछताछ के क्रम में कई कांडों में अपना संलिप्तता स्वीकार किया है। सूत्रों की माने तो इस नक्सली का ग्रामीण क्षेत्रों में काफी दबदबा था। उससे ग्रामीणों में भय व्याप्त था ।