नगर निकाय चुनाव : मतदान एवं मतगणना पदाधिकारियों की द्वितीय प्रशिक्षण अपरिहार्य कारणों से स्थगित

FRIENDS MEDIA-BIHAR DESK

औरंगाबाद नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 के तहत नाम निर्देशन तथा संवीक्षा की तिथि समाप्त हो गई है। अभ्यर्थिता वापसी की कल अंतिम तिथि है। 25.09.2022 को अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन तथा प्रतीक आवंटन कर दिया जाएगा। इस बीच मतदान तथा मतगणना कर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण की तिथि को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। यह प्रशिक्षण 25.09.2022 तथा 26.09.2022 को अनुग्रह इंटर विद्यालय औरंगाबाद एवं नगर भवन औरंगाबाद में आयोजित होना था। प्रशिक्षण की तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। इस बात की जानकारी देते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी मोहम्मद गजाली ने बताया कि आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार अगली तिथि निर्धारित कर दी जाएगी। इसके लिए मतदान तथा मतगणना पदाधिकारियों को द्वितीय नियुक्ति पत्र भेजा जाएगा जिसमे प्रशिक्षण की तिथि एवं प्रशिक्षण स्थल दर्ज रहेगा। इस बीच ईवीएम मशीन की कमिशनिंग स्थल तथा वज्रगृह निर्माण के लिए निर्धारित स्थल किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज औरंगाबाद का मुआयना वरीय पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कमीशनिंग कर मतदान केंद्र पर भेजे जाने वाले ईवीएम मशीनों हेतु स्थान तथा मतदान के बाद पोल्ड ईवीएम मशीन हेतु बन रहे बज्रगृह का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। विदित हो की जिले के सभी पांच नगर निकायों के सभी तीन पदों का बज्रगृह किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज औरंगाबाद में बनाया गया है। मतदान के बाद पॉल्ड ईवीएम को निकायवार तथा पदवार अलग अलग बज्रगृह में रखा जायेगा, जिसकी निगरानी विशेष पुलिस बल तथा सीसीटीवी कैमरा के द्वारा की जायेगी।

मतगणना की तारीख 12.10.2022 को निर्धारित है। इस दिन सभी नगर निकायों के सभी पदों के वोटो की गिनती अलग अलग मतगणना कक्ष में की जायेगी। मतगणना स्थल किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज औरंगाबाद को ही बनाया गया है। पदाधिकारियों द्वारा पीसीसीपी तथा सेक्टर पदाधिकारियों के डिस्पैच एवं रिसीविंग टेबल, पदाधिकारियों एवं मीडिया कर्मियों , मतदान कर्मियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल आदि की व्यवस्था हेतु स्थल का चयन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह वरीय प्रभारी पदाधिकारी ईवीएम एवं बज्रगृह कोषांग मंजू प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद गजाली, निर्वाची पदाधिकारी नगर पंचायत नबीनगर सह भूमि उप समाहर्ता औरंगाबाद आशुतोष कुमार, कोषागार पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी ब्रजगृह कोषांग अभय कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, मुख्य मास्टर प्रशिक्षक राजकुमार प्रसाद गुप्ता, ईवीएम कोषांग के सहायक कर्मी विजय कुमार, देवकुमार आदि मौजूद थें।

Previous post

AURANGABAD : किशोर न्याय परिषद ने एक थानाध्यक्ष का वेतन रोकने का दिया आदेश, दूसरे को शोकॉज

Next post

AURANGABAD: डीएम पहुंचे सेव की बागवानी देखने , वह दिन दूर नहीं जब बिहार के औरंगाबाद जिला में होगा सेव का उत्पादन

You May Have Missed