AURANGABAD : सांसद सुशील कुमार सिंह राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को किए वोट

FRIENDS MEDIA – BIHAR DESK

औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह राष्ट्रपति पद के लिए सामान्य परिवार की आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को वोट किए। इस मौके पर सांसद ने कहा कि वोट देते समय मुझे अनुभूति हुई की प.दीनदयाल उपाध्याय का समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का स्वप्न प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हुआ और सच्चे अर्थ में लोकतंत्र मज़बूत हुआ। देश के राष्ट्रपति को चुनने के लिए सभी राज्य के सांसद और विधायक ने वोटिंग किया। एनडीए ने जहां द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है वहीं विपक्षी पार्टी ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। 21 जुलाई को देश को 15वें राष्ट्रपति मिल जाएंगे। एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। एनडीए की प्रत्याशी के रूप में जनजातीय गौरव व नारी सशक्तिकरण की प्रतीक द्रौपदी मुर्मू के प्रति देशभर में जो उत्साह देखने को मिल रहा है वह बताता है कि देश के सर्वोच्च पद के लिए इस चुनाव में उनकी प्रचंड विजय सुनिश्चित है।