भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की सड़क दुर्घटना में मौत, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने व्यक्त की शोक संवेदना

औरंगाबाद . जिले के भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री धीरेन्द्र सिंह की सड़क दुर्घटना में दुखद मौत हो गई। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के सढैल गाँव की है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर मदनपुर थाना क्षेत्र के कुशहा NH – 19 पर एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व महामंत्री संढइल गांव निवासी धीरेंद्र सिंह के मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही औरंगाबाद भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुँचे और शोकसंतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा, “धीरेन्द्र सिंह भाजपा के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता थे। पार्टी को मजबूत करने में उनका अहम योगदान रहा है। उनका निधन न केवल भाजपा के लिए, बल्कि मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। मैं इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह परिवार को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

फाईल फोटो – धीरेन्द्र कुमार सिँह

पूर्व सांसद ने नम आंखों से धीरेन्द्र सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने इसे अपनी निजी क्षति बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस मौके पर भाजपा के कई वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। भाजपा नेता सुनील सिंह, जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, देव के पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक, युवा भाजपा नेता प्रवीर सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभेंदु शेखर सिंह, लोकसभा संयोजक अनिल शर्मा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, जिला परिषद सदस्य रामेश्वर बैठा, जिला कोषाध्यक्ष आलोक सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह, और अन्य कई नेता एवं कार्यकर्ता भी इस दुखद घड़ी में उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धीरेन्द्र सिंह के निधन को पार्टी और व्यक्तिगत जीवन की बड़ी क्षति बताया और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।