लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिले भाजपा नेता संजय मेहता, विकास और 2027 चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा


लखनऊ। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं औरंगाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मेहता ने 20 जुलाई को लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास 7, कालिदास मार्ग पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ की प्रतिकृति भेंट कर उपमुख्यमंत्री को सम्मानित किया।


सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों और भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। संजय मेहता ने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में भाजपा लगातार संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है।


संजय मेहता ने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कुशवाहा समाज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में भाजपा का समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि समाज का भरोसा पार्टी और उसके नेतृत्व के प्रति लगातार मजबूत हुआ है।