औरंगाबाद पुलिस ने नक्सलियों के ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद किया बरामद

औरंगाबाद, बिहार | 26 मार्च 2025

बिहार पुलिस के औरंगाबाद जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। 23 मार्च से 25 मार्च 2025 तक चले इस विशेष अभियान में पुलिस ने आठ नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से पांच हथियार और 13 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। अब इन्हीं गिरफ्तार नक्सलियों से हुई पूछताछ के आधार पर औरंगाबाद पुलिस ने 25 मार्च 2025 को एक और छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें एक थ्रनेट और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस को मिली बड़ी सफलता

गिरफ्तार नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी और इस दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन गिरफ्तारियों और हथियारों की बरामदगी से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगने की संभावना है।

बरामदगी का विवरण

थ्रनेट: 01 पीस

जिंदा कारतूस: 05

नक्सली गतिविधियों पर लगेगी रोक

औरंगाबाद पुलिस के इस अभियान से नक्सलियों के मंसूबों को करारा झटका लगा है। जिले में लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों से उनकी गतिविधियां सीमित होती जा रही हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आगे भी इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे ताकि क्षेत्र को नक्सल मुक्त बनाया जा सके।

(रिपोर्ट: अमरेश कुमार ,औरंगाबाद)