AURANGABAD : मुखिया संघ के दूसरी बार अध्यक्ष बने सुजीत, कहा सरकार के खिलाफ जायेंगे उच्च न्यायालय

FRIENDS MEDIA (केशव कुमार सिंह)

शनिवार को शहर के एक होटल में सदर प्रखंड के मुखिया संघ का चुनाव कर्मा भगवान पंचायत के मुखिया वीरेंद्र राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।इस दौरान सर्वसम्मति से खैरा बिंद पंचायत के मुखिया सुजीत कुमार सिंह को दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए चुना।इसके अलावे इब्राहिमपुर पंचायत के मुखिया बृज मोहन यादव को सचिव,रंजय कुमार को उपाध्यक्ष, वीरेन्द्र राम को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया।दूसरी बार अध्यक्ष चुने जाने के बाद श्री सिंह ने कहा कि मुखिया लोगों ने जो जिम्मेदारी हमें दी हैं उसके लिए सभी लोगों को आभार प्रकट करते हैं।

वहीं बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुखिया बनें हुए छह माह बीत गए लेकिन अभीतक मुखिया लोगों को कोई विकास का कार्य नही दिया गया।सरकार ने सभी गांवों में लाइट लगाने की बात कही हैं लेकिन सिर्फ दस जगहों पर ही।ऐसे में गांव के अन्य लोग नाराज होंगे।मुखिया को सिर्फ चेक काटने का अधिकार दिया हैं।ऐसे में विकास कैसे होगा सोचा जा सकता हैं।सरकार के गलत नीति के खिलाफ जल्द ही हाई कोर्ट जाएंगे और मुखिया का अधिकार लेकर रखेंगे।ज्ञात हो कि सुजीत कुमार सिंह इसके पहले भी मुखिया संघ का जिलाध्यक्ष भी रहे हैं।इस मौके पर पडरवा पंचायत के मुखिया अनिल पासवान, प्रदिप सिंह,पंकज यादव,रवि कुमार, अजय कुमार, केदार रजक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।