
जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत खैरा बिंद पंचायत में रायपुरा मोड़ के समीप बिना ईसाई आबादी वाले इलाके में चर्च निर्माण और क्रिसमस के दिन सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी को लेकर सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इसे संदिग्ध गतिविधि बताते हुए जबरन धर्म परिवर्तन का गंभीर आरोप लगाया है।
मामले की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जहां एक भी ईसाई समुदाय का परिवार नहीं रहता, वहां चर्च का निर्माण और बड़ी संख्या में महिलाओं का जुटना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है और इसकी जांच जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि इसका विरोध करने पर कुछ लोगो द्वारा जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है।
इस पूरे मामले में जब फ्रेंड्स मीडिया की टीम ने जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा से बात की, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा—
“हम इस मामले की जांच कराएंगे।”
जिलाधिकारी के इस बयान के बाद प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।
अब सवाल यह है कि
– चर्च निर्माण की अनुमति किसने दी?
– वहां हो रही गतिविधियों की सच्चाई क्या है?
– आरोप सही पाए जाने पर क्या होगी कार्रवाई?
फिलहाल पूरे इलाके में माहौल गरमाया हुआ है और लोगों की नजरें प्रशासन की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। फ्रेंड्स मीडिया इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।






