
बिहार की नवनिर्वाचित सरकार का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण आज पटना के गांधी मैदान में भव्यता के साथ आयोजित किया गया, जहां नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं इस विशेष अवसर पर पटना पहुंचे और शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
नए मंत्रिमंडल का गठन – इन मंत्रियों ने ली शपथ
श्री नीतीश कुमार के साथ निम्नलिखित मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली:
सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, मो. जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेन्द्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश।
देशभर के दिग्गज नेताओं की उपस्थिति—शपथ समारोह बना राष्ट्रीय केंद्र
इस समारोह में केन्द्र और राज्यों के शीर्ष नेतृत्व ने उपस्थिति दर्ज कराकर इसे विशेष महत्व प्रदान किया। प्रमुख अतिथियों में शामिल रहे:
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
जे.पी. नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेन्द्र प्रधान
जीतन राम मांझी, राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह), चिराग पासवान, अर्जुन राम मेघवाल
जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा
राष्ट्रीय लोक मोर्चा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक
अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे।
गांधी मैदान में उपस्थित जनसमूह ने पूरे आयोजन को उत्सव जैसा माहौल दिया।
प्रधानमंत्री मोदी की विदाई
शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं जेपी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे और प्रधानमंत्री को विदाई दी।







