AURANGABAD : जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ कि समीक्षा बैठक , कार्यों के प्रगति की ली जानकारी

FRIENDS MEDIA – AURANGABAD

जिला पदाधिकारी सुहर्ष भगत द्वारा बुधवार को मदनपुर एवं रफीगंज प्रखंड पहुंचकर प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा मदनपुर प्रखंड में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी, रफीगंज से प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त अंचल अधिकारी से रिकॉर्ड ऑफ राइट्स अद्यतीकरण की जानकारी ली गई। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी रफीगंज से बढ़ती गर्मी के मद्देनजर हिटवेव की तैयारी से संबंधित जानकारी ली गई। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से जन वितरण प्रणाली की दुकानों की स्थिति की जानकारी ली गई। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रफीगंज से आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की स्थिति की जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त अन्य पदाधिकारियों से उनके विभागीय कार्यों के प्रगति की जानकारी ली गई।

इसके पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा रफीगंज प्रखंड पहुंचकर समीक्षा बैठक की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया। इसके उपरांत एक-एक कर विभागीय कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को रफीगंज प्रखंड अंतर्गत सभी चापाकल की मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त सभी पंचायतों में नल जल योजना के को कार्यरत करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य सभी पदाधिकारियों से उनके विभागीय कार्यों के प्रगति की जानकारी ली गई।

समीक्षा बैठक में गोपनीय शाखा प्रभारी अमित कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी रफीगंज उपेंद्र दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी मदनपुर कुमुद रंजन, अंचल अधिकारी रफीगंज, अंचल अधिकारी मदनपुर, सीडीपीओ मदनपुर, सीडीपीओ रफीगंज, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, एमओ एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।