केंद्रीय विद्यालय के छात्र -छात्राएं शैक्षिक भ्रमण कर हुए प्रसन्न

FRIENDS MEDIA-BIHAR DESK

औरंगाबाद केंद्रीय विद्यालय के कक्षा पांचवी एवं आठवीं के छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण हेतु इंद्रपुरी बांध, ताराचंडी धाम एवं शेरशाह सूरी का मकबरा सासाराम ले जाया गया। इस शैक्षिक भ्रमण में जाने वाले सभी छात्रों ने निशुल्क यात्रा की। प्रातः काल 8:00 बजे विद्यालय के प्राचार्य डॉ अनूप शुक्ला द्वारा इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया। यात्रा के दौरान छात्रों ने इंद्रपुरी बांध में प्रयोग किए जाने वाली तकनीक को जाना। छात्रों ने बांध के नियंत्रण कक्ष में जाकर विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त की। इसके बाद छात्रों ने श्रद्धा पूर्वक ताराचंडी धाम में शीश नवाया। तत्पश्चात शेरशाह सूरी के मकबरे में छात्रों ने भारतीय वास्तु कला का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। जहां संस्कृत विषय के अध्यापक मनीष शर्मा एवं संगीत शिक्षिका कुमारी वंदना ने छात्रों को भारतीय वास्तुकला एवं शेरशाह सूरी के इतिहास से छात्रों को अवगत करवाया। यात्रा की समाप्ति पर छात्रों को निशुल्क आहार का प्रबंध विद्यालय द्वारा किया गया। जिसे प्राप्त कर छात्र अत्यंत प्रसन्न थे। छात्रों ने इस ऐतिहासिक धरोहर पर स्वच्छ भारत अभियान का पालन करते वहन भी किया। केंद्रीय विद्यालय औरंगाबाद समय- समय पर छात्रों के सर्वागीण विकास स्वच्छता कार्य का हुए हेतु इस प्रकार के विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। इस संपूर्ण शैक्षिक भ्रमण में 81 छात्र-छात्राओं एवं 7 अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।