Headlines

AURANGABAD – 90% हुआ मतदान, अध्यक्ष, महासचिव समेत 58 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटी में हुआ बंद

FRIENDS MEDIA BIHAR DESK


औरंगाबाद। जिला विधिज्ञ संघ में कार्यसमिति 2024-26 का 26 पदों का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। कुल 823 मतदाताओं में से 730 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया, मतदान के लिए तीन बुथ बने थे पहले बुथ पर 273 वोट पड़े, दुसरे बुथ पर 267 वोट पड़े, और तीसरे बुथ पर 190 वोट पड़े, अध्यक्ष, महासचिव समेत 26 पदों पर 58 उम्मीदवार अपना अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह, परशुराम सिंह, विजय कुमार पाण्डेय, रामप्रवेश ठाकुर, महासचिव पद पर नागेंद्र सिंह, जगनरायण सिंह, अमरेंद्र नारायण सिंह, राजीव रंजन सिंह, अखिलेश कुमार, नवीन कुमार, सतीश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर गिरजेश कुमार सिंह सुजीत कुमार सिंह, प्रदीप कुमार,अजय कुमार, सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पद पर उदय कुमार सिन्हा, अशोक कुमार सिंह, अमित कुमार, ओंकार कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, सुदर्शन यादव, क्षितिज रंजन।

वहीं संयुक्त सचिव पद पर अनिल कुमार सिंह, काली प्रसाद, दिलीप कुमार सिंह, देवी नंदन सिंह, धिरेंद्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, रामपरिखा सिंह, शम्भू नाथ मिश्र, सियाराम पांडे, सहायक सचिव पद पर सतीश कुमार स्नेही, संत सिंह, श्याम नंदन तिवारी,पवन कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ सदस्य पद पर मो अकमल हसन, यमुना प्रसाद सिंह, अम्बुज कुमार सिन्हा, मिथलेश कुमार,महेश प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह,विनय कुमार मिश्रा, निगरानी सदस्य पद पर अनिल आशुतोष, हरेंद्र कुमार,अभय कुमार सिंह, अंकेक्षक पद पर राजेश कुमार सिंह, अनिल कुमार सिन्हा, कार्यसमिति सदस्य इम्तेयाज अंसारी, धनश्याम ठाकुर, नीरज कुमार सिंह, योगेश कुमार मिश्रा,विनय द्विवेदी, साकेत कुमार, सुरेश प्रसाद, संजय कुमार, शशि भूषण कुमार,का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया है मतगणना 14 फरवरी से परिणाम आने तक जारी रहेगा, सबसे पहले अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर गिनती शुरू होगी।

मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होने पर अधिवक्ताओं ने निवार्चन समिति के अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह, सहायक सदस्य कामता प्रसाद सिंह, अवध किशोर पांडे, सरोज रंजन सिन्हा और अभय कुमार सहित अन्य सहयोगी सदस्यों को बधाई दी है।