AURANGABAD / देव में युवक को पीटपीट कर दी गयी हत्या, जांच में जुटी पुलिस


FRIENDS MEDIA (केशव कुमार सिंह ,औरंगाबाद)
रविवार की सुबह देव थाना की पुलिस ने बेढ़नी गांव के बधार से हत्या कर फेंका गया एक युवक का शव बरामद की हैं।मृतक की पहचान आजाद बिगहा गांव निवासी त्रिलोकी भुइयां के रूप में कई गई हैं।घटना के बारे में पता चला कि वह शनिवार की दोपहर घर से खाटी के पाटी लेने के नाम पर घर से शिवगंज बाजार जाने के नाम पर निकला हुआ था।जब वह देर रात तक घर नही पहुंचा तो उसके परिजन काफी खोजबीन किया,लेकिन उसका कोई अता पता नही चल सका।इसी बीच रविवार की सुबह उसका शव गांव से कुछ ही दूरी पर पाया गया।इसके बाद घटना की सूचना देव पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही देव थानाध्यक्ष मनोज पांडेय दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि उसकी हत्या पीटपीट कर की गई हैं।इसके बाद शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया।इधर घटना के बाद परिजनों की हालत रोते रोते बेहाल हैं।वहीं युवक की हत्या किसने की हैं अभी तक पता नही चल सका हैं।थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं।जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर लिया जायेगा।