AURANGABAD: नगर निकाय के चुनाव में किसी प्रकार की हुड़दंग या गड़बड़ी बर्दाश्त नही की जाएगी-डीएम

FRIENDS MEDIA-BIHAR DESK

 औरंगाबाद जिले में नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु लेकर ज़िला प्रशासन की टीम कमर कस ली है। शनिवार को जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता के कर बताया कि औरंगाबाद जिले में पांच जगहों पर चुनाव होना है जिसमें औरंगाबाद अंतर्गत नगर परिषद का चुनाव होना चाहिए। जबकि रफीगंज, बारूण, देव एवं नवीनगर अंतर्गत नगर पंचायत का चुनाव होना है। वहीं इन जगहों पर आर्दश आचार संहिता लागु हो गयी है। शनिवार से ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गया है। ऐसे में जो भी गजट के अनुसार नामांकन दाखिल करना चाहते हैं। वह नामांकन करा सकते हैं। नामांकन तिथि 10 सितंबर से 19 निर्धारित किया गया है। जबकि 20-21 सितंबर तक समीक्षा की जाएंगी। वहीं 22 से 24 सितंबर तक अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित हैं। अंतिम रूप से सूची का प्रकाशन 25 सितंबर को किया जाएगा। मतदान की तिथि 10 अक्टूबर निर्धारित की गई है। वहीं इसके अलावा मतगणना की तिथि 12 अक्टूबर हैं। नगर परिषद औरंगाबाद अंतर्गत प्रथम चरण में चुनाव होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजें से शाम 5 बजे निर्धारित किया गया है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस बार का सभी चुनाव ईवीएम मशीन के माध्यम से होना है जिसमें मशीन हमें प्राप्त हो चुकी है जिसका फिलहाल एफएलसी चल रहा है। एक सप्ताह में यह कार्य पूर्ण हो जाएंगी। इस बार मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के साथ साथ वार्ड पार्षद का भी चुनाव होना है। सभी बूथों पर कुल 3 ईवीएम मशीन होंगे। जिले में कुल मतदाताओं की गई 163354 हैं।औरंगाबाद नगर परिषद अंतर्गत 33 वार्ड, 109 बूथ एवं मतदाताओं की संख्या 95599 हैं। नगर पंचायत रफीगंज अंतर्गत 16 वार्ड, 36 बूथ एवं मतदाताओं की संख्या 28422 हैं। नगर पंचायत नबीनगर अंतर्गत 14 वार्ड, 28 बूथ एवं मतदाताओं की संख्या 19457 हैं। नगर पंचायत बारूण अंतर्गत 11 वार्ड, बूथ 13 एवं मतदाताओं की संख्या 10097 हैं। वहीं नगर पंचायत देव नया बना हैं जिसमें 11 वार्ड, 13 बूथ एवं 9777 है। एसपी ने बताया कि सभी बूथों पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे। बूथ पर किसी प्रकार की हुड़दंग या गड़बड़ी करने वाले किसी भी सूरत में बख्से नही जाएंगे।