AURANGABAD : नौ दिवसीय श्री त्रिपुरसुंदरी महायज्ञ संपन्न, शहर में निकाली गई शोभायात्रा

By – Kapil Kumar (FRIENDS MEDIA)

समाजसेवी संस्था मां कामाख्या संस्थान की ओर से शहर के न्यू एरिया योद्धा नगर में पिछले 23 मार्च से आयोजित नौ दिवसीय श्री त्रिपुर सुंदरी महायज्ञ व श्री राम गीता कथा का समापन गुरुवार को हो गया। शुक्रवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु भक्त जय श्री राम कि नारे लगाते नजर आएं। वही महायज्ञ में स्थापित देवी देवताओं की प्रतिमा को विसर्जन शहर के ही अदरी नदी में की गई। शोभा यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु भक्तों देवी देवताओं के साथ जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से निकाली गई।

जो रमेश चौक पर एक भव्य रूप दिया गया। जहां से गाजे-बाजे के साथ सभी श्रद्धालु पुरानी जीटी रोड होते हुए धर्मशाला चौक ठाकुरबारी रोड होते हुए अधूरी नदी सूर्य मंदिर घाट पर पहुंची। इस मौके पर आयोजित समिति के मुख्य कार्यकर्ता संजीव कुमार सिंह ने कहा कि इस महायज्ञ से पूरे शहर वासियों के बीच भक्ति में का माहौल बना रहा। हर दिन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के श्रद्धालु भक्त प्रभात फेरी के साथ-साथ प्रवचन सुनने के लिए ललाई दिखे सुबह होते ही सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ यज्ञशाला में हो रही थी। इस यज्ञ से पूरे शहर में शांत वातावरण के माहौल कायम रहा। सद गृहस्थ संत श्री संकर्षण जी महाराज गुरुजी प्रयागराज उत्तर प्रदेश द्वारा प्रत्येक दिन श्री राम गीता कथा का प्रवचन का आयोजन होता रहा।

संजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह शहर के लिए गर्व की बात है, कि काफी सालों के बाद न्यू एरिया योद्धा नगर में महायज्ञ का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मां कामाख्या संस्थान के पूरे कार्यकर्ता तन मन धन से सहयोग किया और इस महायज्ञ सफल बनाने का कार्य किया। इसके लिए आयोजन समिति के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं। संजीव सिंह ने कहा कि इस महायज्ञ शहर को एक शांति सद्बुद्धि की प्राप्ति हुई है मोहल्ले वासियों ने इस महायज्ञ में काफी उत्साह और लगन से भाग लिया। इस मौके पर सतीश कुमार सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।