औरंगाबाद : शाहपुर मोहल्ला में भव्य शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन

औरंगाबाद, बिहार | श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है 22 फरवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 तक बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। इस पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नगर के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

महोत्सव का विस्तृत कार्यक्रम:

22 फरवरी 2025 (शनिवार) – भव्य कलश यात्रा एवं मंडप प्रवेश का आयोजन किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर श्रद्धालु शोभायात्रा के रूप में जल लेकर भगवान शिव का अभिषेक करेंगे। आज शाहपुर पश्चिम गली वार्ड नंबर 14 से नगर का भ्रमण करते हुए सूर्य मंदिर से जल लेकर एक स्थल पर पहुंचे

23 फरवरी 2025 (रविवार) – अरणी मंथन, बेदी पूजन एवं भगवान का जलाधिवास संपन्न होगा। अरणी मंथन के माध्यम से वैदिक रीति से अग्नि प्रकट कर पूजा-अर्चना की जाएगी।

24 फरवरी 2025 (सोमवार) – बेदी पूजन, भगवान का अन्नाधिवास एवं फलाधिवास आयोजित होगा। इसमें भगवान शिव को विभिन्न प्रकार के अन्न और फलों का भोग लगाया जाएगा।

25 फरवरी 2025 (मंगलवार) – बेदी पूजन, सभी प्रकार के अधिवास एवं नगर क्षमायाचन होगी। इस दिन नगर भ्रमण एवं क्षमा याचना अनुष्ठान संपन्न किया जाएगा।

26 फरवरी 2025 (बुधवार) – बेदी पूजन, शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा।

27 फरवरी 2025 (गुरुवार) – महोत्सव के समापन अवसर पर भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।

महोत्सव का आयोजन स्थल

स्थान: शाहपुर अखाड़ा से पश्चिम, महादेव स्थान (इदरा पर), वार्ड नंबर 14, औरंगाबाद (बिहार)

आयोजक मंडल

समस्त शाहपुर मोहल्ला वासी

यह भव्य आयोजन भगवान शिव के भक्तों के लिए आध्यात्मिक आस्था का केंद्र बनेगा। समस्त श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।