AURANGABAD – व्यवहार न्यायालय का वृत चित्र का हुआ लोकार्पण , अब विश्व स्तर पर जानेंगे इस न्यायालय की विरासत को लोग

FRIENDS MEDIA-BIHAR DESK

निरीक्षी न्यायाधीश सह पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजीव राय के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के परिसर में जिला एवं स़त्र न्यायाधीश रजनीश कुमार श्रीवास्तव, जिला विधि संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर व्यवहार न्यायालय का वृत चित्र लोकार्पण कार्यक्रम का भव्य उदघाट्न किया गया।

उदघाट्न कार्यक्रम में आगंतुको का स्वागत अभिभाषण सुकुल राम मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के द्वारा किया गया । उसके उपरांत अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि न्यायालय और बार का योगदान परस्पर इस न्यायालय को बेहतर बनाने में रहा है तथा आगे भी रहेगा। जिला विधि संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि व्यवहार न्यायालय अपने विभिन्न रूपों में अपने सौ साल पूरा किया है तथा जिला विधि संघ उसके साथ कदम से कदम मिलाकर हर दशको में साथ रहा हैं । व्यवहार न्यायालय का वृत चित्र इस यात्रा का दर्पण हैं।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा कम्प्यूटर का बटन दबाकर वृत चित्र को व्यवहार न्यायालय के अधिकारिक वेबसाइड और यूट्यूब साइट पर लोगों के लिए लोकार्पित किया। उक्त वृत चित्र में औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय की यात्रा और विरासत को प्रदर्शित किया गया हैं जिसमें आवाज न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नेहा दयाल ओैर सुदीप पांडेय ने दिया हैं। उक्त वृत चित्र औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय की विरासत को बेहद ही भव्य रूप से प्रदर्शित किया गया हैं। अपने संबोधन भाषण में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा बताया गया कि यह आयोजन माननीय निरीक्षी न्यायाधीश राजीव राय के दर्शन और विजन का प्रतिफल हैं। उनकी दूर दृष्टि की वजह से आज औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय राज्य ही नही राष्ट्र् के स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर रहा हैं।

देंखे व्यवहार न्यायालय की एक झलक 👇

https://youtu.be/xa-XKu8kpys

जो वृत चित्र का लोकार्पण किया गया हैं वह आज वैज्ञानिक संसाधनों के द्वारा विश्व स्तर पर लोगों के लिए औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय की विरासत को पहुंचाने के उदे्ष्य से किया गया हैं ताकि औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के विरासत को हर आम जान सके। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सप्तम माधवी सिंह के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नेहा दयाल ओैर सुदीप पांडेय ने किया तथा कार्यक्रम में सभी न्यायिक पदाधिकारियों के अलावे दोनों अधिवक्ता संघ के सचिव नागेन्द्र सिंह तथा श्री सिधेश्वर विधार्थी, लोक अभियोजक श्री पुष्कर अग्रवाल, पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही समेत अनेकों अधिवक्ता, और कर्मचारी उपस्थित थे।