औरंगाबाद। महिला स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए औरंगाबाद में रानी मटेर्निटी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया है। यह अत्याधुनिक स्वास्थ्य संस्थान प्रसिद्ध स्त्री एवं बांझपन रोग विशेषज्ञ डॉ. रानी पूनम के कुशल नेतृत्व में संचालित होगा।
रतनुवा स्थित जी.टी. रोड (NH-19/NH-2) पर, मोटल जे.के. के ठीक सामने स्थापित इस हॉस्पिटल में महिलाओं को गर्भावस्था, सुरक्षित प्रसव, बांझपन (Infertility) उपचार, पीसीओडी, मासिक धर्म संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न स्त्री रोगों के लिए समग्र एवं उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस अवसर पर डॉ. रानी पूनम ने कहा कि उनका उद्देश्य हर महिला को सुरक्षित, सम्मानजनक और किफायती स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि बांझपन से जूझ रहे दंपतियों के लिए आधुनिक तकनीक के साथ-साथ संवेदनशील काउंसलिंग की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
हॉस्पिटल में अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब, आईसीयू (ICU) सुविधा, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था की गई है। इससे अब स्थानीय मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
रानी मटेर्निटी हॉस्पिटल 24×7 आपातकालीन सेवाओं के साथ शुरू हो चुका है। साथ ही, ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर एवं रियायती दरों पर जांच की योजना भी जल्द लागू की जाएगी।
यह पहल न केवल औरंगाबाद, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी महिला स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।






