प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा नेतृत्व ने महिला शक्ति को उच्च स्थान देकर गौरवान्वित किया है – डॉ धर्मशीला

FRIENDS MEDIA BIHAR DESK

(औरंगाबाद) भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बुधवार को जिला कार नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह सह जिला कार्यसमिति बैठक के साथ नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद और महिला मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मशीला गुप्ता का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मशीला गुप्ता का आगमन हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद सुशील कुमार सिंह साथ ही बिहार प्रदेश महामंत्री शोभा सिंह, प्रदेश मंत्री सीमा पांडेय एवं रेशमा भारती भी उपस्थित थी। कार्यसमिति की ब्रिफिंग महामंत्री शोभा सिंह ने लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता सिंह ने द्वारा किया गया।कार्यशाला सह सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद और महिला मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मशीला गुप्ता ने कहा की विगत लगभग दस वर्षों में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला शक्ति का बहुत महत्व दिया गया है। आज  प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में भाजपा नेतृत्व द्वारा मेरे जैसे एक साधारण परिवार की महिला कार्यकर्ता को भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े सदन यानी राज्यसभा का सदस्य बनाना एक अनुपम उदाहरण है। यह बिहार के महिला शक्ति को सशक्त बनाने का भी एक प्रयास है। आज प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा महिलाओं बहनों के जीवन में अमान बदलाव आया भी है। हमारी मातृशक्ति को पारिवारिक रूप से मजबूती के लिए प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, इज्जत घर शौचालय, हर घर नल जल योजना,घर घर राशन योजना, स्वयं सहायता समूह से जुड़े हुए मां बहनों के लिए आर्थिक संवर्धन हेतू अनेक योजनाओं के अलावा तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का अभियान, देश में पहली बार सुक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग के स्टार्टअप में 1.98 करोड़ लोगों में 53 प्रतिशत महिलाओं को मिलना भारत में नारी शक्ति को सरकारी रूप से सशक्त बनाने का यह सबसे बड़ा काम हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपनी नीतियों से महिलाओं को हरेक क्षेत्र में ताकत प्रदान किया है। आज भारत की महिला शक्ति अंतरिक्ष से लेकर ओलंपिक तक में अव्वल दिखाई दे रही है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारत की महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम कानून के माध्यम से 33 प्रतिशत आरक्षण कोटा देकर अब देशभर की महिला नेतृत्व को कानून का निर्माण करने वाले महत्वपूर्ण अध्याय से भी जोड़ दिया है। यही कारण है की बिहार और देशभर की महिलाओं की भावना ,साथ  और उत्साही समर्थन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ जुड़ गया है।
     वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा की भारत में महिला समाज पहली बार अपने निराशा के दौर से बाहर निकल आई है। इन्हें हुनर और क्षमता के अनुसार सभी क्षेत्रों में मौका मिल रहा है। भाजपा नेतृत्व को विशेष रूप से आभार है जो डॉ धर्मशीला गुप्ता जैसी शिक्षित जुझारू और समर्पित महिला नेत्री को राज्यसभा का सदस्य बनाया गया है। इससे बिहार प्रदेश के सभी आम कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने कहा की महिलाओं की गौरव हमारी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मशीला गुप्ता का बहुत बहुत स्वागत है। अब राज्यसभा में महिलाओं की आवाज बहुत बुलंद होने वाली है। जबकि भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने कहा की डॉ धर्मशीला गुप्ता ने बिहार में महिला शक्ति को एक नया रूप दिया है। इन्होंने महिलाओं के लिए बेहतरीन नेतृत्व किया है। वहीं भाजपा जिला प्रभारी मनोज कुशवाहा ने कहा अब औरंगाबाद की महिलाएं बहुत जागरूक और समझदार है। अब धर्मशीला जी के नेतृत्व में यहां महिला शक्ति और मजबूत होगी। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी कुशवाहा द्वारा किया गया। कार्यशाला को प्रमुख रूप से लोकसभा संयोजक अनिल शर्मा, पुर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, जिला उपाध्यक्ष सचिन, महिला मोर्चा महामंत्री गुड़िया सिंह, संजीता गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सारिका शेखर आदि ने भी संबोधित किया।