AURANGABAD: बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जमकर प्रदर्शन

FRIENDS MEDIA-BIHAR DESK


औरंगाबाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ती महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन की अगुआई जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। जिसके कारण आम व्यक्ति को अपने घर का गुजारा करना मुश्किल हो चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के चलते जरूरत का हर सामान महंगा हो चुका है। पेट्रोल व डीजल के दाम पिछले करीब एक हफ्ते से लगातार बढ़ते आ रहे हैं।

इसके अलावा भी अन्य घर का जरूरी सामान की कीमतों में लगातार बढ़ौतरी होती आ रही है। जिसका प्रभाव हर व्यक्ति के घर पर पड़ रहा है। इसे लेकर कांग्रेस ने रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया।साथ ही नगर थाना पुलिस को गिरफ्तारी दी। इस दौरान राकेश सिंह,प्रदीप सिंह,चुलबुल सिंह,व्यास राम, मृतुन्जय सिंह,राशिद अली,सल्लू खान सहित अन्य मौजूद रहे।